A letter to "Bhakts"
वैसे ये कोई लेटर तो नही है पर आजकल देश मे मंदी चल रही है.. कैसी मंदी??
अरे मंदबुद्धि वाली मंदी नही.... आर्थिक मंदी चल रही है.. हालांकि बुद्धि की मंदी भी चल रही है पर उसे जाने देते हैं..
हां तो अर्थशास्त्रियों के हिसाब से अगर इसे गंभीरता से न लिया गया तो शायद देश को आने वालों समय मे आर्थिक संकटो से जूझना पड़े..
पर इसपे मुझे लिखना क्या है..दरअसल मुद्दा वो है..
आजकल कुछ भक्त (वैसे मैं भी कभी भक्त हुआ करता था) अर्थव्यवस्था पर आ रही निराशाजनक खबरों पर चिंतित है... सच कहूँ तो चिंतित तो नही है.. पर चूंकि उन्हें ये दिखाने का मौका मिल रहा है कि देखो हम गलत के खिलाफ बोलते हैं.. तो बस वही फॉर्मेलिटी अदा कर रहे हैं...
वैसे ये वाक़ई भी व्यथित हो सकते हैं पर भई क्यों हो? क्योंकि 5 साल के बाद भी आपने वापस इन्हें चुना है तो अब क्या दिक्कत है..
अच्छा खुद सोचिये....
क्या आपने मोदी को वोट देश की अर्थव्यवस्था के नाम पर दिया था.. क्या इसलिए दिया था की बेरोजगारी खत्म हो .. क्या इसलिए दिया था की देश की खस्ता शिक्षा व्यवस्था सुधरे... शिक्षा का तरीका बदले स्कूली ढांचे बदले... क्या इसलिए दिया था कि अच्छे और अपने क्षेत्र में निपुड़ और योग्य लोग ही मंत्री और विधायक बने... क्या इसलिए दिया था कि देश में शिक्षा विज्ञान चिकित्सा टेक्नोलॉजी की बाते हो न कि जादू टोने टटके गोबर मूत्र और तरह तरह के अंधविश्वास की.. क्या इसलिए दिया था कि हिंदू हो या मुस्लिम सब मे सद्भावना हो..किसी को या किसी और धर्म के लोगो को उनके ही देश में परायापन ना महसूस कराया जाये.. सब एक साथ मिलकर आगे बढ़े....
नहीं..बिल्कुल नही...
आपने इन सब मे से किसी भी बात को ध्यान में रखकर मोदी को वोट नही दिया था... आपने वोट इसलिए दिया ताकि हिंदुत्व राज करे..
तो मुस्कुराइए.. क्योंकि ऊपर लिखी बाते बेमतलब है आपके लिए क्योंकि हिंदुत्व राज कर रहा है... देश की दिशा कहीं भी हो चाहे गर्त में ही जाए पर आपको गर्व होगा क्योंकि हिंदुत्व उसे ले जा रहा है चाहे जहाँ भी ले जा रहा है..
आज आपको उन छोटी छोटी उपलब्धियों को भी जताया जा रहा है.. जो पहले भी होती थी.. या जिनसे आपके जाती जीवन पर कोई असर नही होता.. और आप बिना सोचे समझे भीड़ के साथ आँखे बंद करके मस्ती में झूम रहे हैं.. आप इस झूठे विश्वास में है कि इससे देश का फायदा हो रहा है.. आपको मालूम ही नही की देश जनता से बनता है.. और उस जनता की जब स्थिति सुधर नही रही तो देश कैसे सुधर रहा है..
आप को कोई दो मुद्दे ऐसे मिल जाते है जिन पर वाक़ई में सरकार का रवैय्या अच्छा रहा तो आप बाकी के सैकड़ो मुद्दे भूल जाते है.. आप उसको सुनना भी पसंद नही करते जहां वाकई में बुरा हो रहा है..
आपने जिसे चुना है आज उस सरकार ने आपके अपने ही देश के लोगो को, जो देश के लिए और देश की जनता के लिए सरकार के खिलाफ बिना डरे..डटकर आवाज उठाते है.. उन्हें देशद्रोही साबित कर दिया है.. इनमे वो लोग भी है जो 2014 से पहले बीजेपी के हितैषी हुआ करते थे.. क्योंकि तब ये उनके मतलब की बात थी.. खैर इतना सब आप क्यों सोचें हिंदुत्व कर रहा है जो भी कर रहा है जैसे भी कर रहा है..
आप क्यों उठाये आवाज़.. आज देश मे जो लहर है वो उसी तरफ है जिधर आप जा रहे है आप भी तो उसी लहर का हिस्सा है विपरीत चलेंगे तो ज़ोखिम है गुस्सा है उलझन है.. whatsapp पर आई और बीजेपी की बताई बाते ही आपकों संतुष्टि देती है तो फिर आप क्यों उनकी तह में जाकर उनकी सच्चाई जानने की कोशिश करेंगें.. ऐसा करने से आप खुद के खिलाफ हो जाएंगे और खुद के खिलाफ भला क्यों जाए... तो आप खुश रहिये उसी झूठ में जो आपकी विचारधारा को संतुष्ट कर रहा है...
अर्थव्यवस्था.. रुपये की गिरती हालत.. सरकारी संस्थाओं का निजीकरण... रोज किसी बड़ी कंपनी का बन्द होना.. रोज लाखों लोगों की नौकरी जाना .. सरकारी क़र्ज़ बढ़ना.. इन सब का क्यों हो ज़िक्र.. इनमे से बहुत सी चीज़े तो पिछली सरकार में भी होती थी ना... बल्कि तब हिंदू डरा हुआ था..हिंदुत्व खतरे में था और आज दुनिया में सब से सुखी है.. ना स्वच्छ पानी की किल्लत.. ना बिजली की किल्लत.. न रोज़गार की चिंता .. ना भूख से कोई हिन्दू मर रहा है.. न कोई हिन्दू अकाल या सूखे से प्रभावित हो रहा है.. हर हिन्दू के पास आज बंगला है.. मोटर गाड़िया बैंक बैलेंस है.. घर पे भगवा रंग का झंडा है .. सब सुखी है कहाँ कोई दिक्कत है जिन्हें है वो देश छोड़कर चले जाएं... उनमे टैलेंट नही है इसलिए खुश नहीं है.. अब बाहर से कुछ नही आ रहा सब इसी देश का है इसी देश के हिन्दू बना रहे हैं आप बाहरी व्यापार के या उनकी टेक्नोलॉजी के भरोसे नही हैं.. और भरोसे है या नही इस बात की पड़ताल भी आप क्यो करें... whatsaap मतलब भर की जानकारी दे देता है... कम से कम वो जानकारी देता है जो आपको खुश रखती है न कि देश की समस्याएं दिखाकर आपको मायूस करती हैं.. आप कोई वो देशद्रोही कांग्रेसी Ravish Kumar थोड़ी है जो देश की कमियों पर नज़र डालें.. आप कोई पत्रकार थोड़ी है जो मजबूर लोगो को की आवाज़ सरकार तक पहुंचाए.. पर हाँ अगर किसी ने कोशिश की तो वो मोदी विरोधी है बल्कि देश विरोधी है इतना तो पक्का है... और सरकार ये बड़ी बड़ी मूर्तियों में पैसे न लगाए तो देशप्रेम कैसे जगे.... देश सुपरपॉवर कैसे बने.... देश की अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत हो और फिर 2022 तक अर्थव्यवस्था 5 Trillion की होते ही सारी समस्याएं जड़ से ख़त्म हो जाएगी.. जिस पर सरकार,,..अपने उन काबिल मंत्रियों को लेकर जो रोज़ रोज़ महान भाषण और मज़ेदार बयान देते हैं 😛... दिनों रात जुटि हुई है...
खैर ये सब फालतू बाते है..मत सोचिये..
मत सोचिये की आपके देश के युवा की सोच कितनी घटिया हो गयी है बल्कि आप भी निकालिये फ़ोन और हिन्दू मुस्लिम के बीच की खाई को और गहरा करने में लगिये .. आप इसी भ्रम में रहिये की देश ऐसे ही चलता है... दंगों से भड़काऊ भाषणों से मुस्लिमों के खिलाफ बने गानों से.. अंधविश्वास से.. रूढ़िवाद से.. कट्टरपंथ से.. नफरत से...

जो भी हो ना चाहते हुए भी वो वख्त आएगा...जब आपको एहसास होगा कि देश धर्म से नहीं ..अंधविश्वासी..रूढ़िवादी सोंच से नहीं .. किसी एक राजनेता के लिए मन में उठ रही भावनाओं से नही.. व्यस्थाओं से चलता है कई संस्थाओ से चलता है.. प्रगतिवादी .. भौतिकवादी.. वैज्ञानिक सोंच से चलता है.. देर जरूर हो जाएगी पर आप छलावे से निकलेंगे उस बहकावे से निकलेंगे....और उस दिन हसते हुए आपके मुह से भी निकलेगा... वाह.. मोदी जी वाह..👏
Comments
Post a Comment